4 जुलाई का इतिहास:-

  • 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यावसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने सफल हुए।
  • 1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
  • 1776 – अमेरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आज़ादी के तौर पर जाना जाता है।
  • 1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ था।
  • 1897 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
  • 1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा का जन्म।
  • 1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानंद का निधन।
  • 1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त।
  • 1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म।
  • 1943 – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म।
  • 1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
  • 1963 – तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
  • 1982 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन।
  • 1997 – अमेरिकी यान सोजर्नरमंगल ग्रह पर पहुँचा।
  • 1998 – चेक गणराज्य की याना नोवोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • 1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्लेनेटबी नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन पर भेजा।
  • 1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट केवल एंड वायरलेस एडवेंचर ने 74 दिन 20 घंटे 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
  • 2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
  • 2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गए।
  • 2005 – ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फिन की एक नई प्रजाति स्नब फिन खोजी गई।
  • 2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
  • 2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • 2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

यह भी पढ़ें :-