9 जुलाई का इतिहास:-

  • 1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
  • 1816 – दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1819 – सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्म।
  • 1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गए।
  • 1875 – भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज, बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
  • 1877 – पहली विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
  • 1889 – अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
  • 1893 – डेनियल विलियम्स ने पहली बार बिना ऐनेस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
  • 1925 – वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्म। वसंतकुमार हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से जाने गए। उन्हें हिंदी फिल्म जगत के सबसे कमाल के कलाकारों में से एक माना जाता है।
  • 1930 – फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म।
  • 1938 – अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
  • 1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1973 – ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
  • 1982 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बकिंघम पैलेस के उनके निजी शयनकक्ष में एक आदमी तमाम बाधाओं और सुरक्षा चक्रों को पार करते हुए घुस आया था। महारानी को उसकी उपस्थिति का पता तब लगा, जब उसने कमरे का पर्दा हटाया।
  • 1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
  • 2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
  • 2002 – ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
  • 2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • 2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
  • 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  • 2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया, दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।

यह भी पढ़ें:-