History of पटनीटाॅप | Patnitop in Hindi

Check पटनीटाॅप | Patnitop in Hindi from Tourist places in India article section on e akhabaar

पटनीटाॅप कश्मीर घाटी के विकसित पर्यटक स्थलों में से एक है। पटनीटाॅप जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित सुंदर और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह जम्मू से 112 कि.मी. की दूरी पर 2024 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। प्रकृति का भरपूर आनंद उठाने के लिए यह एक सुंदर जगह है। देवदार के घने और हरे-भरे पेड़, घास के सुंदर मैदान पटनीटाॅप की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। ऊँचाई पर स्थित होने के साथ यह अपनी सुंदर पगडंडियों वाले पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहाँ से पहाड़ों के मनोहारी दृश्य दिखाई देते हैं। पटनीटाॅप के पास ही एक पवित्र स्थान सुध महादेव मंदिर है जो लगभग 2800 वर्ष पुराना है। यह मंदिर एक प्रसिद्ध जगह के रूप में भी जाना जाता है जहाँ बाबा रूप नाथ ने हजारों वर्ष पहले समाधि ली थी। पटनीटाॅप सर्दियों में आमतौर पर बर्फ की मोटी परत से ढ़क जाता है। सर्दियों में आप यहां स्नोफाॅल का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर स्कीइंग का आनंद उठाने के साथ-साथ कई प्रकार के बर्फ के खेलों का आयोजन होता है।

Comment your Favorite memories if you ever visit पटनीटाॅप | Patnitop in Hindi below