Know About 8 July की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check information of 8 July की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from food section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 8 जुलाई का अपना एक खास स्थान है। 8 जुलाई को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 8 जुलाई के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 8 जुलाई 1497 में 170 लोगों के दल के साथ Vasco Da Gama ने यूरोप से भारत पहुंचने के लिए पहली जलमार्ग यात्रा प्रारंभ की।
  • 8 जुलाई 1808 में Joseph Bonaparte ने बेयोन संविधान को मंजूरी दी।
  • 8 जुलाई 1858 में ग्वालियर के किले के पतन के बाद Lord Canning ने 1858 में शांति की घोषणा की।
  • 8 जुलाई 1889 में Wall Street Journal का पहला अंक प्रकाशित किया गया।
  • 8 जुलाई 1914 में पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री तथा वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ था।
  • 8 जुलाई 1918 में भारतीय संविधान में सुधार के लिए Montague Chelmsford Report प्रकाशित की गई।
  • 8 जुलाई 1932 में अमेरिकी शेयर सूचकांक Dow Jones ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया।
  • 8 जुलाई 1948 में अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।
  • 8 जुलाई 1954 में सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा-नांगल पनबिजली परियोजना का उद्याटन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया।
  • 8 जुलाई 1954 में हिंदी फिल्म अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म हुआ।
  • 8 जुलाई 1972 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 8 जुलाई 2001 में बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा।
  • वह बांग्लादेश का सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • 8 जुलाई 2003 में ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने से मौत हुई।
  • 8 जुलाई 2007 में देश के 8वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन हुआ।
  • 8 जुलाई 2011 में अंतरिक्ष शटल Atlantis यू.एस अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम के अंतिम मिशन में लाॅन्च किया गया।

Comment your query about 8 July की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below