Read गुड़ खाने के फायदे और नुकसान – Benefits And Side Effects of Jaggery in Hindi language

Check गुड़ खाने के फायदे और नुकसान – Benefits And Side Effects of Jaggery in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar

Image Source: indiamart

सर्दियों में ज्यादातर खाया जाने वाला गुड़ सेहत के बेहद लाभकारी है। गुड़ खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही होते है। आर्युवेद में गुड़ को विशेष स्थान दिया गया है। गन्ने से तैयार किया गया गुड़ चीनी की जगह इस्तेमाल किया जाता है। बता दे चीनी और गुड़ में बराबर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। लेकिन चीनी के मुताबिक गुड़ में ज्यादा विटामिन्स, पोषण तत्व और मिनरल्स पाए जाते है। Gud khane ke fayde aur nuksan – सर्दी में शरीर के लिए बेहद गुणकारी है। गुड़ खाने से त्वचा और कई सारी परेशानियों से बचा जा सकता है। गुड़ शरीर को गरमाहट प्रदान करता है।

गुड़ को नेचुरल मिठाई का दर्जा दिया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट और मीठा होता है। गुड़ देखने जितना गहरे रंग का होता है उसका स्वाद उतना ही मीठा होता है। Benefits of Jaggery – गुड़ में विटामिन ए, विटामिन बी, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और पोटैसियम आदि पाया जाता है। गुड़ का प्रयोग सांभर, मिठाई, चॉकलेट, मूंगफली की चिक्की,। सिरप और केक आदि में भी किया जाता है। गुड़ को गुनगुने पानी या चाय के साथ कहने से त्वचा की सुंदरता बढ़ती है। आइए जानते हैं गुड़ खाने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Jaggery in Hindi

Advertisement

गुड़ के फायदे – Gud khane ke fayde

1) गुड़ के फायदे त्वचा के लिए – Gud khane ke fayde for Skin in Hindi

गुड़ त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। Gud khane ke fayde – गुड़ खाने से त्वचा चमकदार बनती है। साथ ही इसके सेवन से झुर्रियों और दाग धब्बो से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना गुड़ खाने से शरीर की हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकाल जाती है। जिससे त्वचा साफ और निखरी बनती है। एक चम्मच गुड़ पाउडर और उसमे एक चम्मच टमाटर का रस, नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से झुर्रियों से बचा जा सकता है।

2) गुड़ के फायदे हड्डियों के लिए – Gud ke fayde for Bones in Hindi

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। जोड़ो के दर्द में गुड़ के साथ अदरक खाने से आराम मिलता है। रोजाना गुड़ के साथ दूध पीने से हड्डियां शक्तिशाली बनती है। इसके साथ ही गुड़ के सेवन से हड्डियों की समस्या से भी बचा जा सकता है।

3) गुड खाने के फायदे सर्दियों, खांसी और जुकाम के लिए – Gud khane ke fayde for Cold in Hindi

गुड़ के फायदे सबसे ज्यादा सर्दियों में होता है। Gud khane ke Labh – सर्दी जुखाम में गुड़ खाने से काफी लाभ होता है। सर्दी में गुड़ खांसी की दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता है। चाय के साथ चीनी का उपयोग न करके गुड़ का उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से गला मुलायम और चिकना होता है। यह फेफड़ों को गर्मी भी प्रदान करता है। गुड़ खाने से खांसी, दमा और सांस संबंधी समस्या दूर होती है।

4) गुड़ के फायदे अस्थमा में – Gud ke fayde for Asthma in Hindi

अस्थमा में गुड़ खाने से काफी राहत मिलती है। गुड़ के पाए जाने वाले गुण शरीर में तापमान नियंत्रित करते है। इसमें एंटी एलर्जिक और आयरन गुण मौजूद हैं। जो सांस लेने की प्रणाली में सुधार करते है। अस्थमा में गुड़ का सेवन बेहद ही लाभदायक है। गुड़ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

5) गुड़ के लाभ पेट के लिए – Gud ke fayde for stomach in Hindi

गुड़ के सेवन से पेट संबंधी समस्या खत्म हो जाती है। गुड़ खून को साफ करने की क्षमता भी रखता है। इससे शरीर के सभी हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते है। खाने के बाद तुरंत गुड़ खाने से एसिडिटी या गैस जैसी परेशानी खत्म हो जाती है। इसके साथ रोजाना एक ग्लास पानी या दूध के साथ गुड़ खाने से पेट साफ बना रहता है।

6) गुड़ के फायदे महिलाओं के लिए – Gud ke fayde for Women in Hindi

गुड़ महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। Gud khane ke fayde – जिन महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट दर्द जैसी समस्या होती है, उनके लिए गुड़ बेहद ही लाभदायक है। गुड़ में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को साफ रखता है। जिससे पीरियड्स के दौरान पेट दर्द कम होता है। इसलिए पीरियड में गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यह शरीर को गर्म भी रखता है।

7) आंखो के किए गुड़ के फायदे – Gud ke fayde for Eyes in Hindi

आंखो को स्वस्थ बनाए रखने के किए रोज़ाना एक बार गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे आंखो की कमजोरी दूर होती है। गुड़ आंखो के लिए दवा के रूप में कार्य करता है। गुड़ आंखो की रोशनी तेज कर उन्हे स्वस्थ बनाता है।

8) गुड़ खाने के फायदे दिमाग के लिए – Gud ke fayde for Brain in Hindi

गुड़ हमारे दिमाग के लिए भी काफी उयोगी है। गुड़ खाने से हमारा मूड अच्छा बना रहता है। गुड़ के हलवे से शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकाल जाते है। Gud khane ke fayde – इसके सेवन से याददाश्त तेज होती है। साथ ही दिमाग मजबूत और शांत बना रहता है।

गुड़ खाने के नुकसान – Gud khane ke Nuksan in Hindi

विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन गुड़ जहां सेहत के लिए फायदेमंद है वहीं दूसरी ओर इसके नुकसान भी है। इसलिए हम आपको Gud khane ke nuksan भी बता रहे है।

1) गुड़ में कैलोरी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। 100 ग्राम गुड़ में 385 कैलोरी होती है। इसलिए जो लोग डायटिंग कर रहे है, उन्हे गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए नियमित सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना रहती है।

2) गुड़ शरीर में गर्मी प्रदान करता है। लेकिन गरमी मे गुड़ खाने से नाक से खून निकलने लग जाता है।

3) शरीर में सूजन आने पर गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सूजन बढ़ने की संभावना रहती है।

4) गुड खाने के नुकसान – Gud khane ke nuksan गुड़ का अधिक सेवन करने से सुगर, मुधुमेह और ह्रदय रोग जैसी समस्या होने का भय रहता है

5) ज्यादा गुड़ खा लेने से आंत में कीड़े भी हो जाते है।

6) अधिक मात्रा मे गुड़ का सेवन करने से खून में सुगर की मात्रा बढ़ जाती है।

आशा है कि आप गुड़ खाने के फायदे और नुकसान अच्छे से जान चुके होंगे। कोई भी चीज सीमित मात्रा में ही खाए जाए तो फायदेमंद है। अन्यथा इसके नुकसान शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकते है। हमे गर्मी की वजह सर्दियों में ही गुड़ का अधिक सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़े –

आंवला खाने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Amla in Hindi

अदरक के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Ginger (Adrak) in Hindi

एलोवेरा के फायदे और नुकसान, Benefits And Side Effects Of Aloe vera In Hindi

Post your comments about गुड़ खाने के फायदे और नुकसान – Benefits And Side Effects of Jaggery in Hindi below.