Read मछली खाने के फायदे और नुकसान – Fish khane ke fayde aur Nuksan in Hindi language

Check मछली खाने के फायदे और नुकसान – Fish khane ke fayde aur Nuksan in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar

Image Source: freepik

आज हम आपको मछली खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। स्वस्थ और निरोग रहने के लिए हमे सभी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। जिसके लिए फलों और सब्जियों का सेवन फायदेमंद है। लेकिन इसके अलावा नॉन वेज पदार्थ है, जो शरीर को सम्पूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते है। यदि आप नॉन वेज खाना पसंद करते है तो मछली का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी है। मछली खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। मछली शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। और मजबूती प्रदान करता है।

अक्सर लोग ज्यादा स्वस्थ रहने के लिए मछली खाने की सलाह देते है। इसमें कई महत्त्वपूर्ण तत्व मौजूद है। जैसे प्रोटीन, विटामिन, और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।। मछली कई बीमारियों के उपचार में भी काम आती है। इसलिए कभी – कभी डॉक्टर्स हफ्ते में एक बार तो मछली का सेवन करने की सलाह देते हैं। सर्दी के मौसम में मछली ज्यादा खाना पसंद की जाती है। क्योंकि यह शरीर में गर्मी प्रदान करती है। हमारे देश में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम जैसे राज्यों में मछली का सेवन ज्यादा किया जाता है। मछली खाने के फायदे और नुकसान निम्नलिखित है।

Advertisement

मछली खाने के फायदे – Fish khane ke fayde in Hindi

1) मछली खाने के फायदे आंखो के लिए – Machli khane ke fayde for Eyes in Hindi

मछली खाने से आंखो को काफी फायदे होते है। बढ़ती उम्र के साथ आंखो की समस्या होने लगती है। जैसे दिखाई कम देना, अंधापन, आदि। इसके अलावा आजकल छोटे बच्चो को भी यह दिक्कत होने लगती है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहद जरूरी तत्व है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। इसलिए आंखो की समस्या से बचने के लिए मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।

2) मछली खाने के फायदे तेज़ दिमाग के लिए – Fish benefits for Brain in Hindi

मछली खाने से दिमाग तेज़ बनता है। मछली मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाता है। अक्सर डॉक्टर्स दिमाग तेज बनाने के लिए मछली खाने की सलाह देते हैं। मछली में प्रोटीन होता है, जो नई कोशिकाओं का निर्माण करते है। मछली खाने से दिमाग को तेज और मजबूत बनाता है। इसमें फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिमाग को स्वस्थ और याददाश्त तेज करता है।

3) मछ्ली खाने के फायदे बालों के लिए – Fish benefits for Hairs in Hindi

मछली के फायदे बालो के लिए बेहद लाभकारी है। मछली खाने से बालो कि समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या दूर हो जाती है। घने और काले बालों के लिए मछली का सेवन करना ही चाहिए। मछली में मौजूद प्रोटीन बालो को लंबा करने में सहायक है। इसके अलावा मछली के फायदे अपनाने के लिए मछली तली हुई के बजाय उसे उबालकर या फ्राई करके खाए।

4) मछ्ली खाने के फायदे कैंसर से बचाव के लिए – Fish benefits for Cancer in Hindi

जैसा कि मछली में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। ऐसे में जो लोग रोजाना मछली खाते है उन्हे कैंसर का खतरा कम होता है। यह शरीर को कैंसर से दूर रखता है। इसके सेवन से कई तरह के कैंसर से बचाव होता है। जैसे, लीवर कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और प्रोटेस्ट कैंसर आदि। महिलाओं को तो मछली का सेवन करना ही चाहिए क्योंकि इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम रहता है।

5) दिल के लिए मछली खाने के लाभ – Fish benefits for Heart in Hindi

मछ्ली खाने के फायदे में दिल की सुरक्षा भी शामिल है। मछली दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मददगार है। इसमें मौजूद फैटी एसिड केलोस्ट्रोल को कम करने में सहायक है। यह ह्रदय को स्वस्थ बनाता है। साथ ही स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा मछली दिल की धड़कन नियंत्रित, धमनियो में प्लग का जमना और रक्तचाप को कम करता है।

मछली खाने के अन्य फायदे – Others Benefits of Fish in Hindi

• मछ्ली खाने का फायदा डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। इसके सेवन से डायबिटीज का जोखिम कम होता है।

• मछ्ली खाने से डिप्रेशन की समस्या दूर होती है। मछ्ली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो अवसाद को कम कर डिप्रेशन दूर करता है।

• रोजाना मछली खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

• मछ्ली खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर में विटामिन डी और पोषक तत्व प्रदान करता है।

• मछ्ली खाने से काफी अच्छी नींद आती है। इसने विटामिन डी पाया जाता है जो अच्छी नींद में सहायक है।

• मछली के फायदे ना केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी है। इसके सेवन से झुर्रियां दूर होती है। साथ ही त्वचा सुंदर और कोमल बनी रहती है।

• इसमें मौजूद विटामिन डी हड्डियों के लिए काफी जरूरी है। मछली हड्डियों में कैल्शियम प्रदान करता है।

मछली कब खाना चाहिए

• मछ्ली को किसी भी समय, सुबह नाश्ते में, दिन के भोजन या रात के भोजन में कहा सकते है।

• ज्यादातर सर्दियों में मछली का सेवन करना चाहिए, इससे शरीर में गरामहट प्रदान होती है।

मछली खाने के नुकसान – Fish khane ke Nuksan in Hindi

हालाकि मछली बहुत की पोष्टिक आहार है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन, आयोडीन, कैल्शियम, और खनिज लवण शरीर को मजबूत बनाता है। लेकिन कभी कभी मछली खाने से नुकसान भी होते है। जो निम्नलिखित है

1) गर्भवास्था में मछली का सेवन नुकसानदायक है। क्योंकि कुछ मछलियों में मरकरी की मात्रा अधिक होती है। जो गर्भवर्ती महिला के लिए नुकसानदायक है। गर्भवती महिला को मछली का सेवन कराने से बच्चे के विकास में परेशानी हो सकती है।

2) मछ्ली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शुगर को बढ़ा सकता है। जिससे मधुमेह की समस्या हो सकती है।

3) मछ्ली खाने के नुकसान में रक्तचाप जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है। क्योंकि मछली में ओमेगा फैटी एसिड होता है जो शरीर में रक्तचाप को कम करता है। इसलिए जिनका रक्तचाप कम है उन्हे मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

4) मछ्ली खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा पर सफेद दब्बे हो सकते है। इसके अलावा मसालेदार मछली खाने के बाद पाचन क्रिया में दिक्कत हो सकती है। साथ ही मछली खाने के बाद दही का सेवन भी हानिकारक है।

जैसा कि आप सभी मछली खाने के फायदे और नुकसान जान चुके होंगे। इसलिए मछली सीमित मात्रा में खाए। और इसको खाते समय काफी सावधानी बरतें। यदि आप नॉन वेज खाते है तो मछली का सेवन जरूर ही करे। लेकिन यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो मछली खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी लें।

यह भी पढ़े –

चुकंदर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान – Benefits, Uses and Side Effects of (Chukandar) Beetroot

अदरक के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Ginger (Adrak) in Hindi

एलोवेरा के फायदे और नुकसान, Benefits And Side Effects Of Aloe vera In Hindi

Post your comments about मछली खाने के फायदे और नुकसान – Fish khane ke fayde aur Nuksan in Hindi below.