Date 11 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 11 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 11 दिसम्बर का अपना एक खास स्थान है। 11 दिसम्बर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 11 दिसम्बर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 11 दिसम्बर 1687 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।
  • 11 दिसम्बर 1845 में प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू हुई।
  • 11 दिसम्बर 1858 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
  • 11 दिसम्बर 1937 में यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
  • 11 दिसम्बर 1941 में जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
  • 11 दिसम्बर 1946 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • 11 दिसम्बर 1946 में यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
  • 11 दिसम्बर 1960 में बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
  • 11 दिसम्बर 1964 में संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई।
  • 11 दिसम्बर 1983 में जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • 11 दिसम्बर 1994 में रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
  • 11 दिसम्बर 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 11 दिसम्बर 2001 में चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।
  • 11 दिसम्बर 2002 में स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
  • 11 दिसम्बर 2003 में मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • 11 दिसम्बर 2007 में उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ हुई ।
  • 11 दिसम्बर 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने दे दी।

11 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 11 दिसम्बर 1810 में फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का जन्म हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1882 में तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1922 में भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्‍म हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1931 में धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1935 में भारत के विदेशमंत्री और वित्त मंत्री और 25 जुलाई, 2012 से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म
  • हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1967 में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1969 में भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1969 में भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक ज्योतिर्मयी सिकदर का जन्म हुआ।

11 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 11 दिसम्बर 1938 में अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्लाका निधन हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1949 में प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन हुआ।
  • 11 दिसम्बर 1998 में प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ।
  • 11 दिसम्बर 2004 में कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ।
  • 11 दिसम्बर 2012 में भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ।

Comment your past about 11 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below