Date 12 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 12 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 12 दिसम्बर का अपना एक खास स्थान है। 12 दिसम्बर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 12 दिसम्बर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 12 दिसम्बर 1787 में पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
  • 12 दिसम्बर 1800 में वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
  • 12 दिसम्बर 1822 में अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
  • 12 दिसम्बर 1884 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
  • 12 दिसम्बर 1911 में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
  • 12 दिसम्बर 1911 में जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
  • 12 दिसम्बर 1915 में चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
  • 12 दिसम्बर 1917 में फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
  • 12 दिसम्बर 1923 में इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
  • 12 दिसम्बर 1936 में चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 12 दिसम्बर 1947 में इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।
  • 12 दिसम्बर 1958 में गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
  • 12 दिसम्बर 1963 में केन्या स्वतंत्र हुआ।
  • 12 दिसम्बर 1971 में भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
  • 12 दिसम्बर 1981 में पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
  • 12 दिसम्बर 1990 में टी. एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
  • 12 दिसम्बर 1992 में हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
  • 12 दिसम्बर 1996 में भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 12 दिसम्बर 2001 में भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
  • 12 दिसम्बर 2007 में पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
  • 12 दिसम्बर 2008 में प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 12 दिसम्बर 1872 में स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष ‘बालकृष्ण शिवराम मुंजे’ का जन्म हुआ।
  • 12 दिसम्बर 1949 में तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ।
  • 12 दिसम्बर 1954 में 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख ‘हेमंत करकरे’ का जन्म हुआ।
  • 12 दिसम्बर 1959 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘कृष्णमचारी श्रीकांत’ का जन्म हुआ।
  • 12 दिसम्बर 1962 में टेनिस खिलाड़ी ‘ट्रेसी ऑस्टिन’ का जन्म हुआ।
  • 12 दिसम्बर 1981 में भारत के क्रिकेट खिलाडी ‘युवराज सिंह’ का जन्म हुआ।

12 दिसम्बर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 12 दिसम्बर 1964 में राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि ‘मैथिलीशरण गुप्त’ का निधन हुआ।
  • 12 दिसम्बर 2000 में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जे.एच पटेल’ का निधन हुआ।
  • 12 दिसम्बर 2005 में प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता ‘रामानन्द सागर’ का निधन हुआ।
  • 12 दिसम्बर 2012 में उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री ‘नित्यानंद स्वामी’ का निधन हुआ।

Comment your past about 12 December की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below