Date 14 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 14 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 14 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 14 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 14 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 14 जनवरी 1514 में पोप ‘लियो एक्स’ ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
  • 14 जनवरी 1641 में ‘यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
  • 14 जनवरी 1659 में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
  • 14 जनवरी 1760 में फ्रांसीसी जनरल ‘लेली’ ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
  • 14 जनवरी 1761 में भारत में मराठा शासकों और ‘अहमदशाह दुर्रानी’ के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
  • 14 जनवरी 1784 में अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
  • 14 जनवरी 1809 में इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट‘ के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
  • 14 जनवरी 1858 में ‘नेपोलियन तृतीय’ की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
  • 14 जनवरी 1867 में पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
  • 14 जनवरी 1907 में हुए जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 900 से अधिक लोग मारे गये।
  • 14 जनवरी 1912 में ‘रेमंड पोंकारे’ फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • 14 जनवरी 1918 में फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री ‘जोसेफ कैलाक्स’ को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • 14 जनवरी 1950 में ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।
  • 14 जनवरी 1954 में ‘जगदगुरु कृपालु महाराज’ ने 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें 5वाँ जगदगुरु चुना गया।
  • 14 जनवरी 1962 में अल्जीरिया के शहरों में हुए आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
  • 14 जनवरी 1966 में इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
  • 14 जनवरी 1974 में विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
  • 14 जनवरी 1975 में सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
  • 14 जनवरी 1982 में श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
  • 14 जनवरी 1986 में ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
  • 14 जनवरी 1986 में मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।
  • 14 जनवरी 1989 में इलाहबाद में 12 वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
  • 14 जनवरी 1992 में इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
  • 14 जनवरी 1994 में यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 14 जनवरी 1999 में भारत का पहला अत्याधुनिक ‘हवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
  • 14 जनवरी 2000 में कम्प्यूटर के बादशाह ‘बिल गेट्स’ ने ‘स्टीव वाल्मर’ को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
  • 14 जनवरी 2007 में नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
  • 14 जनवरी 2009 में सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

14 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 14 जनवरी 1551 को मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक ‘अबुल फ़जल’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1804 में मशहूर संगीतकार ‘जॉन पार्क’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1886 में समाज सुधारक ‘मंगूराम’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1896 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ‘सी. डी. देशमुख’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1905 में हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ‘दुर्गा खोटे’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1918 में पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता ‘सुधाताई जोशी’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1926 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका ‘महाश्वेता देवी’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश ‘योगेश कुमार सभरवाल’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1967 में अमेरिकी अभिनेत्री ‘एमिली वॉटसन’ का जन्म हुआ।
  • 14 जनवरी 1977 में भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक ‘नारायण कार्तिकेयन’ का जन्म हुआ।

14 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 14 जनवरी 1742 में प्रसिद्ध खगोलशास्त्री ‘एडमंड हैली’ का निधन हुआ।

Comment your past about 14 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below