Date 15 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 15 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 15 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 15 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 15 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 15 जनवरी 1759 में लंदन के मोंटेगुवे हाउस में दुनिया के सब से महान मानवीय इतिहास और सभ्यता के संग्रहालयों में से एक माने जाने वाले ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।
  • 15 जनवरी 1784 में ‘विलियम जोंस’ ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में ‘एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल’ की स्थापना की।
  • 15 जनवरी 1934 में नेपाल और भारत में बहुत जबरदस्त भूकंप आया, उसमें करीब 18 हजार लोगों की जाने गयी।
  • 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल ‘रॉय बुचर’ से ‘के. एम. करियप्पा’ ने भारतीय थल सेना के पहले ‘कमांडर-इन-चीफ’ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 15 जनवरी 1965 में ‘भारतीय खाद्य निगम’ (FCI- Food Corporation of India) की स्थापना हुईं।
  • 15 जनवरी 1975 में अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर पुर्तग़ाल ने हस्ताक्षर किये।
  • 15 जनवरी 1988 में भारत के पूर्व गेंदबाज ‘नरेंद्र हिरवानी’ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए यह उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि हैं।
  • 15 जनवरी 1992 में बाल्कन के देश मैसिडोनिया को बुल्गारिया ने मान्यता दी।
  • 15 जनवरी 1998 में ढाका में त्रिदेशीय बांग्लादेश, भारत तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
  • 15 जनवरी 2006 में क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश ब्रिटिश हाईकोर्ट ने दिया।
  • 15 जनवरी 2007 में इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख एवं ‘सद्दाम हुसैन’ के सौतेले भाई फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।
  • 15 जनवरी 2013 में सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में हुए रॉकेट हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हुई तथा 150 के करीब लोग घायल हुए।

15 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 15 जनवरी 1856 में ‘अश्विनी कुमार दत्त’ का जन्म हुआ, जो भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त थे।
  • 15 जनवरी 1888 में पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी ‘सैफ़ुद्दीन किचलू’ का जन्म ।
  • 15 जनवरी 1918 में क्रांतिकारी ‘यशवंत अग्रवाडेकर’ का जन्म हुआ। ऐसा माना जाता हैं कि वह ‘गोमांतक दल’ के बहुत खतरनाक क्रांतिकारी थे।
  • 15 जनवरी 1921 में भारतीय राजनीतिज्ञ ‘बाबा साहेब भोंसले’ का जन्म हुआ।
  • 15 जनवरी 1956 में भारतीय राजनीतिज्ञ ‘मायावती’ का जन्म हुआ।
  • 15 जनवरी 1957 में भारतीय अभिनेत्री ‘भानुप्रिया’ का जन्म हुआ।
  • 15 जनवरी 1982 में अभिनेता ‘नील नितिन मुकेश’ का जन्म हुआ।
  • 15 जनवरी 1938 में प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर ‘चुनी गोस्वामी’ का जन्म हुआ।
  • 15 जनवरी 1926 में ‘खाशाबा जाधव’ का जन्म हुआ, जो भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।

15 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 15 जनवरी 1761 में भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा ‘वीर सदाशिवराव भाऊ’ का निधन हुआ।
  • 15 जनवरी 1998 में भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री ‘गुलज़ारीलाल नन्दा’ का निधन हुआ।
  • 15 जनवरी 2009 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ जीतनेवाले ‘तपन सिन्हा’ का 2009 में निधन हुआ।
  • 15 जनवरी 2012 में भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार ‘होमाई व्यारावाला’ का निधन हुआ।

Comment your past about 15 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below