Date 23 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 23 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 23 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 23 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 23 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 23 जनवरी 1565 में हुए टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
  • 23 जनवरी 1570 में स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
  • 23 जनवरी 1571 में रॉयल एक्सचेंज (Royal Exchange) की शुरुआत लंदन में हुई थी।
  • 23 जनवरी 1668 में हॉलैंड और इंग्लैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
  • 23 जनवरी 1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
  • 23 जनवरी 1793 में ‘ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया’ का गठन हुआ।
  • 23 जनवरी 1793 में दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ था।
  • 23 जनवरी 1799 में नेपल्स इटली पर फ्रांसीसी सैनिकों ने कब्ज़ा किया।
  • 23 जनवरी 1849 में प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
  • 23 जनवरी 1849 में मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला ‘एलिजाबेथ ब्लैकवेल’ बनीं।
  • 23 जनवरी 1913 में हुए सैनिक क्रांति में तुर्की के ‘नाजिम पाशा’ मारे गये।
  • 23 जनवरी 1920 में भारत में एयरमेल एवं वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई।
  • 23 जनवरी 1924 में सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई ‘लेनिन’ की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
  • 23 जनवरी 1930 में ‘क्लाइड टॉमबॉग’ ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की फोटो ली।
  • 23 जनवरी 1932 में अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।
  • 23 जनवरी 1964 में प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया।
  • 23 जनवरी 1965 में ‘दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र’ की स्थापना हुई।
  • 23 जनवरी 1966 में इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
  • 23 जनवरी 1976 में भगवान् ‘गौतम बुद्ध’ के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया।
  • 23 जनवरी 1977 में जनता पार्टी का गठन हुआ।
  • 23 जनवरी 1973 में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति ‘रिचर्ड निक्सन’ ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की।
  • 23 जनवरी 1991 में गैसोलिन की बिक्री पर इराक के तेल मंत्रालय ने रोक लगाई।
  • 23 जनवरी 2004 में मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
  • 23 जनवरी 2009 में फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

23 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 23 जनवरी 1809 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ‘वीर सुरेन्द्र साई’ का जन्म हुआ।
  • 23 जनवरी 1814 को “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहे जाने वाले ‘कनिंघम’ का जन्म हुआ।
  • 23 जनवरी 1897 को भारत के स्वतंत्रता सेनानी ‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस’ का जन्म हुआ।
  • 23 जनवरी 1926 को शिवसेना के संस्थापक और भारतीय राजनेता ‘बालासाहेब ठाकरे’ का जन्म हुआ।
  • 23 जनवरी 1930 को पश्चिम भारतीय लेखक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता ‘डेरेक वॉलकोट’ का जन्म हुआ।

23 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 23 जनवरी 1963 में भारत के महान कांतिकारी ‘नरेन्द्र मोहन सेन’ का निधन हुआ।
  • 23 जनवरी 1664 में मराठा साम्राज्य के संस्थापक ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के पिताजी ‘साहूजी महाराज’ का निधन हुआ।
  • 23 जनवरी 1975 में भारतीय समाज सेवक ‘अमिय कुमार दास’ का निधन हुआ।
  • 23 जनवरी 2015 में सऊदी अरब के राजा ‘शाह अब्दुल्ला’ का निधन हुआ।

Comment your past about 23 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below