Date 25 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 25 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 25 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 25 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 25 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 25 जनवरी 1554 में ब्राजील के ‘साओ पाउलो’ शहर की स्थापना हुयी।
  • 25 जनवरी 1565 में हुए तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
  • 25 जनवरी 1579 में डच गणराज्य की स्थापना हुई।
  • 25 जनवरी 1755 में ‘मॉस्को विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।
  • 25 जनवरी 1831 में पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 25 जनवरी 1839 में चिली में आये भूकम्प से लगभग 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 25 जनवरी 1880 में ‘भारतीय ब्रह्म समाज’ की शुरूआत प्रसिद्ध समाज सुधारक ‘केशव चंद्र सेन’ ने की।
  • 25 जनवरी 1881 में ‘एलेक्जेंडर ग्राहम बेल’ और ‘थॉमस अल्वा एडीसन’ ने ‘ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी’ बनायी।
  • 25 जनवरी 1904 में पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में हुए कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
  • 25 जनवरी 1924 में फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
  • 25 जनवरी 1952 में सार के प्रशासन को लेकर जर्मनी और फ्राँस के बीच विवाद हुआ।
  • 25 जनवरी 1955 में पनामा और अमेरिका ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 25 जनवरी 1959 में ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
  • 25 जनवरी 1969 में उत्तरी विएतनाम और अमेरिका के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ हुई।
  • 25 जनवरी 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
  • 25 जनवरी 1975 में ‘शेख मुजीबुर्रहमान’ बांगलादेश के राष्ट्रपति बने।
  • 25 जनवरी 1980 में तीन साल के अंतराल के बाद पद्म विभूषण, भारत रत्न आदि नागरिक सम्मान दोबारा प्रदान किये जाने लगे।
  • 25 जनवरी 1980 में प्रसिद्ध समाजसेवी ‘मदर टेरेसा’ को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 25 जनवरी 1983 में ‘आचार्य विनोबा भावे’ को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
  • 25 जनवरी 1988 में ‘रामसेवक शंकर’ ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 25 जनवरी 1990 में इंग्लैंड में आये तूफान से बच्चों समेत लगभग 50 लोगों की जाने गयी।
  • 25 जनवरी 1994 में तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।
  • 25 जनवरी 1999 में दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में आये भूकंप से करीब 300 लोगों की मौत हो गई और 1000 अन्य घायल हो गये।
  • 25 जनवरी 2002 में भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ ‘अर्जुन सिंह’ बने।
  • 25 जनवरी 2003 में चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता ‘फेंग जू’ को देश निकाला दिया गया।
  • 25 जनवरी 2004 में अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
  • 25 जनवरी 2005 में महाराष्ट्र के सातारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।
  • 25 जनवरी 2009 में केन्द्र सरकार ने पद्म भूषणपद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की।

25 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 25 जनवरी 1824 में प्रसिद्ध बंगाली कवि ‘माइकल मधुसूदन दत्त’ का जन्म हुआ।
  • 25 जनवरी 1874 में ब्रिटिश साहित्यकार ‘समरसेट मॉम’ का जन्म हुआ।
  • 25 जनवरी 1882 में अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार ‘वर्जीनिया वुल्फ’ का जन्म हुआ।
  • 25 जनवरी 1930 में भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक ‘राजेन्द्र अवस्थी’ का जन्म हुआ।

25 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 25 जनवरी 1918 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष ‘विलियम वेडरबर्न’ का निधन हुआ।।
  • 25 जनवरी 1953 में भारतीय व्यापारी, उद्योगपति और सार्वजनिक नेता ‘नलिनी रंजन सरकार’ का निधन हुआ।
  • 25 जनवरी 1969 में भारत के स्वतंत्रता सेनानीओं में से एक ‘अनंता सिंह’ का निधन हुआ।
  • 25 जनवरी 2001 में ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता ‘विजयाराजे सिंधिया’ का निधन हुआ।

Comment your past about 25 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below