Date 26 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 26 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 26 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 26 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 26 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 26 जनवरी 1666 में फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 26 जनवरी 1748 में ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर साल हस्ताक्षर किए।
  • 26 जनवरी 1841 में हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
  • 26 जनवरी 1845 में ब्रिटिश जनरल ‘चार्ल्स गार्डन’ सूडान में मारे गये।
  • 26 जनवरी 1837 में मिशगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया। इससे पहले फ्रांस की हार के बाद यह ब्रिटिश शासन के अधीन था, अमेरिकी क्रांतिकारी युद्द के बाद मिशगन को संयुक्त राज्य को सौंपा गया था।
  • 26 जनवरी 1905 में दक्षिण अफ्रीका में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा ‘कलिनन’ मिला।
  • 26 जनवरी 1930 में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
  • 26 जनवरी 1931 में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।
  • 26 जनवरी 1931 में ऑस्ट्रिया और हंगरी ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • 26 जनवरी 1934 में पौलैंड और जर्मनी के बीच 10 वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
  • 26 जनवरी 1950 में भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
  • 26 जनवरी 1950 में स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल ‘चक्रवर्ती राजगोपालाचारी’ ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
  • 26 जनवरी 1950 में उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
  • 26 जनवरी 1950 में वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम बदलकर सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया
  • 26 जनवरी 1958 में दक्षिणी अवाजी द्धीप के पास जापानी नाव ‘ननकई’ डूब गई , जिससे करीब 167 लोगों की मौत हो गई।
  • 26 जनवरी 1963 में मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
  • 26 जनवरी 1972 में युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक ‘अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की गयी।
  • 26 जनवरी 1981 में पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
  • 26 जनवरी 1982 में पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू की।
  • 26 जनवरी 1994 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन हुआ।
  • 26 जनवरी 1999 में महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में आयोजन हुआ।
  • 26 जनवरी 2000 में कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
  • 26 जनवरी 2001 में गुजरात के भुज में हुए जबरदस्त भूकंप में हजारों लोगों की जाने गयी।
  • 26 जनवरी 2001 में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया।
  • 26 जनवरी 2001 में प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद ‘बिस्मिल्ला ख़ाँ’ को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
  • 26 जनवरी 2003 में गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ शामिल हुए।
  • 26 जनवरी 2004 में माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष ‘बिल गेट्स’ को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
  • 26 जनवरी 2004 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ‘हामिद करजई’ ने देश ने नए संविधान पर हस्ताक्षर किए।
  • 26 जनवरी 2008 में 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
  • 26 जनवरी 2008 में एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
  • 26 जनवरी 2010 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति एवं क्रमानुसार 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु ‘रमाकांत आचरेकर’ और क्रिकेटर ‘वीरेंद्र सहवाग’ शामिल हैं।
  • 26 जनवरी 2014 में अंडमान और निकोबार द्धीप समूह में एक पर्यटक नाव डूब गई जिसमें लगभग 21 लोग मारे गए।

26 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 26 जनवरी 1915 में भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म हुआ।
  • 26 जनवरी 1918 राजनीतिज्ञ ‘भगवत दयाल शर्मा’ का जन्म हुआ।
  • 26 जनवरी 1923 में प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ का जन्म हुआ।
  • 26 जनवरी 1933 को निर्देशक ‘अनिल गांगुली’ का जन्म हुआ।
  • 26 जनवरी 1967 में भारतीय पार्श्वगायक ‘प्रदीप सोमासुंदरन’ का जन्म हुआ।

26 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 26 जनवरी 1823 में प्रसिद्ध कायचिकित्सक ‘एडवर्ड जेनर’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 1954 में भारत के स्वतंत्रता-संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी ‘मानवेन्द्र नाथ राय’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 1968 में स्वतंत्रता सेनानी ‘माधव श्रीहरि अणे’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 2005 में प्रख्यात इतिहासकार ‘विलियम दाएकिन’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 2012 में पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक ‘करतार सिंह दुग्गल’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 2012 में राजनीतिज्ञ ‘एमओएएच फारूक’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 2017अभिनेता ‘माइक कोनर्स’ का निधन हुआ।
  • 26 जनवरी 2017 रुस के राजनीतिज्ञ ‘एजेक्जेंडर मिखाइलोविच कदाकिन’ का निधन हुआ।

Comment your past about 26 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below