Date 27 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 27 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 27 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 27 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 27 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 27 जनवरी 1823 में दक्षिण अमेरिका के लिये अमेरिका के राष्ट्रपति ‘जेम्स मोनरो’ ने पहला राजदूत नियुक्त किया।
  • 27 जनवरी 1880 में ‘थॉमस अल्वा एडीसन’ ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
  • 27 जनवरी 1888 में वाशिंगटन में ‘नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी’ का आयोजन किया गया।
  • 27 जनवरी 1891 में पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में हुए खदान विस्फोट में लगभग 150 लोग मारे गये।
  • 27 जनवरी 1897 में ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
  • 27 जनवरी 1905 में ‘मौरिस राउविएर’ ने फ्रांस में सरकार बनायी।
  • 27 जनवरी 1915 में ‘अमेरिकी मरीन’ ने हैती पर कब्जा किया।
  • 27 जनवरी 1943 में अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
  • 27 जनवरी 1948 में पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
  • 27 जनवरी 1967 में ‘अपोलो 1’ की हुयी दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
  • 27 जनवरी 1969 में इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सज़ा सुनायी गयी।
  • 27 जनवरी 1974 में राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित ‘नेहरु मेमारियल म्यूजियम’ को राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 27 जनवरी 1988 में पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
  • 27 जनवरी 2008 में पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

27 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 27 जनवरी 1922 में भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता ‘अजीत’ का जन्म हुआ।
  • 27 जनवरी 1907 में प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित ‘सीताराम चतुर्वेदी’ का जन्म हुआ।
  • 27 जनवरी 1886 में टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश ‘राधाबिनोद पाल’ का जन्म हुआ।

27 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 27 जनवरी 1556 में मुग़ल साम्राज्य के सम्राट ‘हुमायूँ’ का निधन हुआ।
  • 27 जनवरी 1986 में 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक ‘निखिल बैनर्जी’ का निधन हुआ।
  • 27 जनवरी 1992 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता श्री ‘भारत भूषण’ का निधन हुआ।
  • 27 जनवरी 2007 में हिन्दी भाषा के कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक श्री ‘कमलेश्वर’ का निधन हुआ था।
  • 27 जनवरी 2008 में इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘हाजी मुहम्मद सुहार्तो’ का निधन हुआ।
  • 27 जनवरी 2009 में भारत के आठवें राष्ट्रपति रहे श्री ‘आर. वेंकटरमण’ (रामस्वामी वेंकटरमण) का निधन हुआ।
  • 27 जनवरी 2010 में तेलुगु चलचित्र अभिनेता ‘गुम्माडी वेंकटेश्वर राव’ का निधन हुआ।

Comment your past about 27 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below