Date 28 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 28 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 28 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 28 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 28 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 28 जनवरी 1725 में रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश ‘पीटर’ महान का 53 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
  • 28 जनवरी 1813 में युनाइटेड किंगडम में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
  • 28 जनवरी 1819 में सर ‘स्टैमफोर्ड रैफल्स’ ने सिंगापुर की खोज की।
  • 28 जनवरी 1835 में पश्चिम बंगाल में ‘कलकत्ता मेडिकल कॉलेज’ शुरु हुआ।
  • 28 जनवरी 1846 में ब्रिटिश सेना ने अलीवाल के युद्ध में ‘रंजोध सिंह’ की सेना को हराया।
  • 28 जनवरी 1878 में युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र ‘येल डेली न्यूज़’ बना।
  • 28 जनवरी 1878 में पहला टेलीफोन एक्सचेंज अमेरिका के न्यू हेवन में बना।
  • 28 जनवरी 1887 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में ‘एफिल टॉवर’ का काम शुरू।
  • 28 जनवरी 1909 में अमेरिका का नियंत्रण क्यूबा पर से समाप्त हो गया।
  • 28 जनवरी 1932 में जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
  • 28 जनवरी 1933 में ‘चौधरी रहमत अली ख़ाँ’ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
  • 28 जनवरी 1935 में आइसलैंड में गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
  • 28 जनवरी 1942 में लीबिया के बेंगाजी पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया।
  • 28 जनवरी 1943 में ‘एडोल्फ़ हिटलर’ ने सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
  • 28 जनवरी 1950 में न्यायाधीश ‘हीरालाल कानिया’ ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
  • 28 जनवरी 1961 में HMT घड़ियों की पहली फैक्ट्री बेंगलुरु में शुरू की गयी।
  • 28 जनवरी 1962 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
  • 28 जनवरी 1992 में अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 28 जनवरी 1997 में चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल ‘असलन मस्कादेपू काकेशियाई’ गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 28 जनवरी 1998 में ‘राजीव गांधी हत्याकांड’ में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड दिया गया।

28 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 28 जनवरी 1684 में जर्मनी के संगीतकार ‘जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल’ का जन्म हुआ।
  • 28 जनवरी 1865 में पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता ‘लाला लाजपत राय’ का पंजाब में जन्म हुआ।
  • 28 जनवरी 1882 में मोरक्को के राष्ट्रवादी और स्वतंत्रताप्रेमी नेता ‘अमीर अब्दुल करीम रीफ़ी’ का जन्म हुआ।
  • 28 जनवरी 1899 में भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल ‘के.एम. करिअप्पा’ का जन्म हुआ।
  • 28 जनवरी 1913 में गुजराती साहित्यकार ‘राजेन्द्र शाह’ का जन्‍म हुआ।
  • 28 जनवरी 1918 में हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल ‘भगवत दयाल शर्मा’ का जन्‍म हुआ।
  • 28 जनवरी 1926 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद ‘विद्यानिवास मिश्र’ का जन्‍म हुआ।
  • 28 जनवरी 1928 में देश के प्रमुख फिजिस्‍ट ‘राजा रामन्‍ना’ का जन्‍म हुआ।
  • 28 जनवरी 1930 में शास्‍त्रीय गायक ‘पंडित जसराज’ का जन्‍म हुआ।
  • 28 जनवरी 1937 में पार्श्व गायिका ‘सुमन कल्याणपुर’ का जन्‍म हुआ।

28 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 28 जनवरी 1984 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ‘सोहराब मोदी’ का निधन हुआ।
  • 28 जनवरी 1939 में आयरिश कवि ‘विलियम बटलर योटस’ का निधन हुआ।
  • 28 जनवरी 1996 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष ‘देवकान्त बरुआ’ का निधन हुआ।
  • 28 जनवरी 2007 में मशहूर संगीतकार ‘ओ.पी. नैयर’ का निधन हुआ।
  • 28 जनवरी 2017 में भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका ‘भारती मुखर्जी’ का निधन हुआ।

Comment your past about 28 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below