Date 29 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 29 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 29 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 29 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 29 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 29 जनवरी 1528 में मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक ‘बाबर’ ने मेवाड़ के राजा ‘राणा साँगा’ को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  • 29 जनवरी 1676 में ‘थियोडोर तृतीय’ रूस के ज़ार बने।
  • 29 जनवरी 1780 में देश के पहले समाचार पत्र ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या ‘कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर’ का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ।
  • 29 जनवरी 1916 में ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ़्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया।
  • 29 जनवरी 1949 में ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
  • 29 जनवरी 1953 में ‘संगीत नाटक अकादमी’ की स्थापना हुई।
  • 29 जनवरी 1976 में सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
  • 29 जनवरी 1978 में वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण ‘एयरोसोल स्प्रे’ को प्रतिबंधित करने वाला पहला देश स्वीडन बना था।
  • 29 जनवरी 1989 में सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
  • 29 जनवरी 1992 में भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  • 29 जनवरी 1993 में किक्रेटर ‘विनोद कांबली’ का टेस्ट में पदार्पण।
  • 29 जनवरी 1994 में भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ रद्द किया।
  • 29 जनवरी 1996 में फ़्रांस के राष्ट्रपति ‘जैक्स शिराक’ ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • 29 जनवरी 2003 में हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
  • 29 जनवरी 2005 में ‘सेरेना विलियम्स’ ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
  • 29 जनवरी 2006 में भारत के तेंज ‘इरफ़ान पठान’ टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
  • 29 जनवरी 2007 में अभिनेत्री ‘शिल्पा शेट्टी’ ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।

29 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 29 जनवरी 1896 में भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी ‘प्रणबानंद महाराज’ का जन्म हुआ।
  • 29 जनवरी 1970 में शूटिंग में ओलम्पिक-2004 रजत पदक जीतने वाले कर्नल ‘राज्यवर्धन सिंह राठौड़’ का जन्म हुआ।

29 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 29 जनवरी 1597 में उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा ‘महाराणा प्रताप’ का निधन हुआ।
  • 29 जनवरी 1983 में स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता ‘पीलू मोदी’ का निधन हुआ।
  • 29 जनवरी 2002 में ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल ‘सरला ग्रेवाल’ का निधन हुआ।

Comment your past about 29 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below