Date 30 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 30 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 30 जनवरी का अपना एक खास स्थान है। 30 जनवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 30 जनवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 30 जनवरी 1522 में डेनमार्क और ल्यूबेक के बीच युद्ध हुआ।
  • 30 जनवरी 1641 में पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी को मलाया डचों को सौंप दी।
  • 30 जनवरी 1648 में हॉलैंड और स्पेन के बीच शांति समझौता हुआ।
  • 30 जनवरी 1649 में इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को फ़ांसी दी गई।
  • 30 जनवरी 1788 में ब्रिटेन के राजकुमार ‘चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट’ की रोम में मौत हो गयी।
  • 30 जनवरी 1790 में लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का ‘टायन नदी’ में परीक्षण हुआ।
  • 30 जनवरी 1902 में कोरिया और चीन की स्वतंत्रता के बारे में जापान और ब्रिटेन के बीच पहली ‘आंग्ल-जापानी संधि’ पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
  • 30 जनवरी 1903 में ‘लॉर्ड कर्ज़न’ ने मेटकाफ़ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
  • 30 जनवरी 1911 में ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।
  • 30 जनवरी 1913 में ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
  • 30 जनवरी 1933 में ‘एडॉल्फ़ हिटलर’ ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
  • 30 जनवरी 1943 में ‘स्टालिन ग्राफ़’ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।
  • 30 जनवरी 1948 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ‘नाथूराम गोडसे’ ने आज ही के दिन हत्या की थी।
  • 30 जनवरी 1949 में रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
  • 30 जनवरी 1964 में दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
  • 30 जनवरी 1971 में इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण हुआ।
  • 30 जनवरी 1972 में पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
  • 30 जनवरी 1997 में सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित की गईं।
  • 30 जनवरी 2007 में टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
  • 30 जनवरी 2008 में चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी ‘अब्दुल करीम तेलगी’ को 10 साल की सज़ा सुनाई।
  • 30 जनवरी 2009 में हुए आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व ‘महेश भूपति’ की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

30 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 30 जनवरी 1890 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार ‘जयशंकर प्रसाद’ का जन्म हुआ।
  • 30 जनवरी 1910 में भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री ‘चिदंबरम सुब्रमण्यम’ का जन्म हुआ।
  • 30 जनवरी 1913 में प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार ‘अमृता शेरगिल’ का जन्म हुआ।
  • 30 जनवरी 1927 में स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक राजनेता ‘ओलोफ़ पाल्मे’ का जन्म हुआ।

30 जनवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 30 जनवरी 1530 में मेवाड़ के ‘राणा संग्राम सिंह’ का निधन हुआ।
  • 30 जनवरी 1948 में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन हुआ।
  • 30 जनवरी 1968 में हिन्दी साहित्यकार ‘माखन लाल चतुर्वेदी’ का निधन हुआ।
  • 30 जनवरी 1960 में प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक ‘नाथूराम प्रेमी’ का निधन हुआ।
  • 30 जनवरी 1960 में भारत के एक अर्थशास्त्री ‘जे.सी. कुमारप्पा’ का निधन हुआ।

Comment your past about 30 January की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below