Date 4 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 4 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 4 नवंबर का अपना एक खास स्थान है। 4 नवंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 4 नवंबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 4 नवंबर 1509 में ‘अल्मीडा’ के बाद ‘अल्फांसो द अल्बुकर्क’ भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।
  • 4 नवंबर 1619 में ‘फ्रेडरिक पंचम’ यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
  • 4 नवंबर 1822 में दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।
  • 4 नवंबर 1822 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ‘अब्राहम लिंकन’ ने ‘मैरी टोड’ के साथ शादी की।
  • 4 नवंबर 1856 में ‘जेम्स बुकानन’ अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
  • 4 नवंबर 1875 में अमेरिका के बोस्टन में ‘मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन’ की स्थापना हुयी।
  • 4 नवंबर 1911 में अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।
  • 4 नवंबर 1924 में वायोमिंग की ‘नेली टेलो रॉस’ संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रथम महिला गवर्नर चुनी गई।
  • 4 नवंबर 1947 में कश्मीर के बडगांव के मेजर ‘सोमनाथ शर्मा’ को पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
  • 4 नवंबर 1954 में दार्जिलिंग में ‘हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान’ की स्थापना की गई।
  • 4 नवंबर 1984 में ‘ओ. बी. अग्रवाल’ एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
  • 4 नवंबर 1995 में इसराइल के प्रधानमंत्री की हत्या हो गई।
  • 4 नवंबर 1997 में सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. (STD- Subscriber trunk dialling) बूथ स्थापित किया।
  • 4 नवंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित हुआ।
  • 4 नवंबर 2002 में चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 4 नवंबर 2003 में श्रीलंका की राष्ट्रपति ‘चंद्रिका कुमारतुंगा’ ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
  • 4 नवंबर 2008 में बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
  • 4 नवंबर 2015 में पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।

4 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 4 नवंबर 1618 में मुग़ल शासक ‘औरंगज़ेब’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1845 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ‘वासुदेव बलवन्त फड़के’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1876 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी ‘भाई परमानन्द’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1889 में स्वतंत्रता सेनानी ‘जमना लाल’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1911 में साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी ‘सुदर्शन सिंह चक्र’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1925 में लेखक और फ़िल्मकर्मी ‘ऋत्विक घटक’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1929 में शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) ‘शकुन्तला देवी’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1932 में प्रसिद्ध संगीतकार शंकर जयकिशन का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1934 में भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार ‘विजया मेहता’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1957 में ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधानमंत्री ‘टोनी एबॉट’ का जन्म हुआ।
  • 4 नवंबर 1971 में फ़िल्म अभिनेत्री ‘तब्बू’ का जन्म हुआ।

4 नवंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 4 नवंबर 1970 में प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित ‘शम्भू महाराज’ का निधन हुआ।

Comment your past about 4 November की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below