Date 8 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 8 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 8 फरवरी का अपना एक खास स्थान है। 8 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 8 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 8 फरवरी 1238 में ‘व्लादिमीर’ नामक रूसी शहर को मंगाेलों ने आग के हवाले किया।
  • 8 फरवरी 1785 में ‘वारेन हेस्टिंग्स’ ने भारत छोड़ा, वे 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे।
  • 8 फरवरी 1872 में अंडमान जेल यानि सेल्यूलर जेल में ‘शेर अली’ ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
  • 8 फरवरी 1909 में यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 8 फरवरी 1943 में स्वतंत्रता सेनानी ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
  • 8 फरवरी 1952 में ‘महारानी एलिजाबेथ’ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
  • 8 फरवरी 1971 में दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत हुई।
  • 8 फरवरी 1971 में लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने हमला किया।
  • 8 फरवरी 1986 में दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
  • 8 फरवरी 1994 में क्रिकेटर ‘कपिल देव’ ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया था।
  • 8 फरवरी 1999 में केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना हुआ।
  • 8 फरवरी 2006 में सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न हुए।
  • 8 फरवरी 2008 में बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक ‘शांतनु भट्टाचार्य’ को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 8 फरवरी 2008 में उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।

8 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 8 फरवरी 1897 में देश के तीसरे राष्‍ट्रपति ‘जाकिर हुसैन’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1925 में प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका ‘शोभा गुर्टू’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1941 में गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले ‘जगजीत सिंह’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1939 में भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ ‘जेम्स माइकल लिंगदोह’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1951 में हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक ‘अशोक चक्रधर’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1963 में क्रिकेटर ‘मोहम्मद अज़रुद्दीन’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1928 में गोमांतक दल के सदस्य ‘बाला देसाई’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1986 में भारतीय महिला क्रिकेटर ‘एकता बिष्ट’ का जन्‍म हुआ।
  • 8 फरवरी 1881 में भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक ‘वी.टी. कृष्णमाचारी’ का जन्‍म हुआ।

8 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ।

  • 8 फरवरी 1265 में ‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक ‘हुलेगु ख़ान’ का निधन हुआ।
  • 8 फरवरी 1995 में आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक ’कल्पना दत्त’ का निधन हुआ।
  • 8 फरवरी 1971 में महान् लेखक ‘कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी’ का निधन हुआ।

Comment your past about 8 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below