Details of ओटीपी क्या है और जानकारी What Is OTP In Hindi

Check Full information about ओटीपी क्या है और जानकारी What Is OTP In Hindi in Technology article section on e akhabaar

इस पोस्ट What Is OTP In Hindi में ओटीपी क्या होता है (OTP Kya Hota Hai) और “OTP Ka Full Form Kya Hai” के बारें में जानकारी देने का प्रयास है। ओटीपी वर्तमान में मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी वेरीफाई करने का सबसे बढ़िया जरिया है। OTP से किसी भी Account की सिक्युरिटी बढ़ती है। ऑनलाइन बैंकिंग में ट्रांसेक्शन करना हो या ऑनलाइन डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना हो, OTP वेरीफाई अनिवार्य है। तो आइए दोस्तों, ओटीपी क्या है और यह क्यों जरूरी है, जानने का प्रयास करते है।

ओटीपी क्या होता है What Is OTP In Hindi

OTP का चलन आजकल आम हो गया है और सुरक्षा के मध्यनजर यह जरूरी भी है। ओटीपी 4 से 8 नंबर का एक सुरक्षा कोड होता है जो वेरीफाई के लिए मोबाइल नंबर पर मैसेज के रूप में आता है। OTP को एक तरह का Security Password भी कह सकते है। ओटीपी हर बार ऑटोमैटिक Randomly जेनरेट होता है। यह हर बार अलग होता है। इसका अर्थ यह है कि ओटीपी एक यूनिक कोड है।

प्रत्येक बार ट्रांसेक्शन करने पर OTP भिन्न होता है। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग या पेमेंट करते है तो ओटीपी वेरिफिकेशन मांगा जाता है। इसे वेरीफाई करने के बाद ही आगे की प्रोसेस होती है और आपका पेमेंट सक्सेसफुल होता है।

ओटीपी का फुल फॉर्म (Full Form Of OTP In Hindi) – “One Time Password” है। इसका मतलब है कि यह कोड केवल एक बार मान्य होता है। ओटीपी में अंक, अल्फाबेट या स्पेशल चिन्ह होते है। ज्यादातर OTP में केवल अंक होते है। ओटीपी को Verify करने की समय सीमा भी होती है। समय सीमा पूरी हो जाने पर ओटीपी वैलिड नही रहता है। OTP का मैसेज आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर आता है। मोबाइल नम्बर या ईमेल पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नम्बर और ईमेल को सबंधित वेबसाइट से पंजीकृत कराना आवश्यक है। OTP यूजर की पहचान सत्यापित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

उदाहरण के तौर पर आपके बैंक एकाउंट में दर्ज मोबाइल नम्बर पर अक्सर OTP आता रहता है। जैसे किसी ई कॉमर्स साइट पर किसी प्रोडक्ट को प्रीपेड खरीदने पर डेबिट, क्रेडिट या ऑनलाइन बैंकिग का उपयोग होता है। डिटेल भरने के बाद बैंक में दर्ज मोबाईल नम्बर पर वन टाइम पासवर्ड आता है। इस पासवर्ड को OTP वेरीफाई बॉक्स में भरने के बाद पेमेंट सक्सेस होता है।

ओटीपी क्या है OTP Kya Hota Hai –

What Is OTP In Hindi – OTP का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांसेक्शन में होता है। ओटीपी का उपयोग किसी भी Account को क्रिएट करते समय, Account को लॉगिन करने में, ऑनलाइन लेन देन के समय होता है। किसी भी वेबसाइट पर बनाये गए एकाउंट के पासवर्ड को रिकवर करने के लिए भी OTP Verify मांगा जाता है। सोशल मीडिया साइट्स जैसे कि फेसबुक, ट्विटर इत्यादि पर ओटीपी के द्वारा ही वेरिफिकेशन किया जाता है।

पेटीएम, गूगल पे इत्यादि पर OTP का उपयोग होता है। ई कॉमर्स साइट्स जैसे कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट इत्यादि भी Account Create के समय मोबाइल नम्बर को ओटीपी के जरिये वेरीफाई करती है। वर्तमान में लगभग हर वेबसाइट जहाँ पर ऑनलाइन ट्रांसेक्शन या सिक्युरिटी की ज्यादा मांग होती है वहा पर मोबाइल नम्बर OTP के द्वारा वेरीफाई करवाया जाता है।

ओटीपी कई प्रकार से आपको प्राप्त होता है। यह मोबाइल मैसेज, मोबाइल कॉल के द्वारा मिल सकता है। जिस वेबसाइट पर एकाउंट होता है, वहां से ही मोबाइल पर SMS या वॉयस कॉल आती है। ज्यादातर वेबसाइट्स या बैंक SMS ओटीपी ही भेजते है। ऐसा नही है कि केवल मोबाइल नम्बर ही वेरीफाई करवाया जाता है, ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन भी ओटीपी के द्वारा होता है। यह OTP आपके एकाउंट में दर्ज ईमेल पर जाता है।

ओटीपी की जानकारी OTP Information In Hindi –

आजकल ज्यादातर काम ऑनलाइन होता है। इसलिए किसी भी प्रकार के Account के लिए सिक्योरिटी महत्वपूर्ण है। चाहे वो एकाउंट ऑनलाइन शॉपिंग साइट का हो या फिर ऑनलाइन बैंकिंग का हो। सिक्योरिटी सबसे इम्पोर्टेन्ट फैक्टर है। अगर आपका यूजरनेम और पासवर्ड भी किसी के पास है तो भी वह ट्रांसेक्शन नही कर सकता है। ट्रांसेक्शन के लिए OTP Verification जरूरी है। ऑनलाइन फिशिंग या साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी है।

OTP की आवश्यकता क्यों है – पासवर्ड या यूज़रनेम हैकिंग का खतरा हमेशा रहता है। इसलिए अंतिम स्टेप में ओटीपी वेरिफिकेशन होता है। पासवर्ड के चोरी हो जाने पर भी आपका एकाउंट सुरक्षित रहता है। गूगल भी यूज़र्स के Account को सिक्योर करने के लिए OTP वेरीफाई करता है। आज के डिजिटल ऑनलाइन इंटरनेट के जमाने में डाटा की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण टास्क है। ओटीपी वेरीफाई करना सबसे बढ़िया सुरक्षा है।

यह भी पढ़े – 

Note – इस पोस्ट What Is OTP In Hindi में ओटीपी क्या होता है (OTP Kya Hota Hai) और ओटीपी का फुल फॉर्म “OTP Ka Full Form Kya Hai” के बारें में जानकारी आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल “OTP Information In Hindi” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

Post your comments and queries about ओटीपी क्या है और जानकारी What Is OTP In Hindi below.