Know About 25 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check information of 25 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from food section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 25 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 25 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 25 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 25 सितंबर 1237 में इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच Common Border को लेकर संधि हुई।
  • 25 सितंबर 1340 में इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
  • 25 सितंबर 1524 में Vasco da Gama आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
  • 25 सितंबर 1639 में अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली Printing Press की शुरुआत हुई।
  • 25 सितंबर 1654 में इंग्लैंड और डेनमार्क ने ‘व्यापार समझौते’ पर हस्ताक्षर किये।
  • 25 सितंबर 1844 में कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।
  • 25 सितंबर 1846 में अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
  • 25 सितंबर 1897 में ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
  • 25 सितंबर 1911 में फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत हुई।
  • 25 सितंबर 1955 में ‘रॉयल जॉर्डन वायु सेना’ की स्थापना हुई।
  • 25 सितंबर 1956 में अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।
  • 25 सितंबर 1981 में मध्य अमेरिकी देश ‘बेलीज’ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 25 सितंबर 1983 में उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।
  • 25 सितंबर 1992 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट ‘Mars Observer’ Spacecraft अंतरिक्ष में भेजा।
  • 25 सितंबर 1996 में तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।
  • 25 सितंबर 1997 में ब्रिटेन के Andy Green ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।
  • 25 सितंबर 1999 में 8वें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन हुआ।
  • 25 सितंबर 2000 में यमन में ‘रिफ्ट वैली’ बुखार से 211 लोग मरे।
  • 25 सितंबर 2000 में Sydney Olympic में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक Michael Hohnson तथा Cathy Freeman ने जीता।
  • 25 सितंबर 2001 में सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
  • 25 सितंबर 2003 में ‘गयूम’ ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
  • 25 सितंबर 2006 में पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक ‘दानेश’ को पाक सेना में शामिल किया गया।
  • 25 सितंबर 2006 में यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति ‘अली अब्दुल्ला सालेह’ एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
  • 25 सितंबर 2006 में अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला ‘अनुशेह अंसारी’ ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा।
  • 25 सितंबर 2006 में दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग उठी।
  • 25 सितंबर 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
  • 25 सितंबर 2008 में चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
  • 25 सितंबर 2009 में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग 5000 करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।

25 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 25 सितंबर 1914 में स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री ‘चौधरी देवीलाल’ का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।
  • 25 सितंबर 1916 में भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक ‘दीनदयाल उपाध्याय‘ का जन्म हुआ।
  • 25 सितंबर 1920 में भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक ‘सतीश धवन’ का जन्म हुआ।
  • 25 सितंबर 1939 में भारत के प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ‘फ़िरोज़ ख़ान’ का जन्म हुआ।
  • 25 सितंबर 1969 में दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज Hansie Cronje का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले Hansie Cronje की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
  • 25 सितंबर 1977 में भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ‘दिव्या दत्ता’ का जन्म हुआ।

25 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 25 सितंबर 1294 में ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री Roger Bacon का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।
  • 25 सितंबर 1955 में भारत की प्रथम महिला चिकित्सक ‘रुक्माबाई’ का निधन हुआ।
  • 25 सितंबर 1989 में भारतीय साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी ‘सुदर्शन सिंह चक्र’ का निधन हुआ।
  • 25 सितंबर 1990 में बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी ‘प्रफुल्लचंद्र सेन’ का निधन हुआ।
  • 25 सितंबर 2010 में वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ‘कन्हैया लाल नंदन’ का निधन हुआ।

Comment your query about 25 September की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below