Know about Swallow Bird Information In Hindi अबाबील पक्षी

Check Full details about Swallow Bird Information In Hindi अबाबील पक्षी in the Animals article section on e akhabaar

यह आर्टिकल Swallow Bird Information In Hindi अबाबील पक्षी (Ababil Bird) के बारे में है। अबाबील एक दुर्लभ पक्षी है। अबाबील पक्षी का इस्लाम धर्म में विशेष महत्व है। अबाबील (Swallow Bird In Hindi) झुंड में रहता है। इसे अक्सर झुंड में आकाश में उड़ते हुए देख सकते है।

अबाबील पक्षी की जानकारी Swallow Bird Information In Hindi

1. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) दुनिया के कई हिस्सों में पाया जाता है। यह भारत देश में भी मिलता है। इस पक्षी की कुल 83 प्रजाति पूरी दुनिया में मिलती है। यह एक प्रवासी पक्षी है। प्रवास के दौरान यह एक दिन में 300 किलोमीटर तक उड़ जाता है।

2. अबाबील पक्षी का आकार गौरेया के बराबर है। यह पक्षी कई रंगों में मिलता है। नीला, काला, सफेद इत्यादि कई रंग होते है।

3. इस पक्षी का आकार 19 सेंटीमीटर तक होता है और वजन 25 ग्राम तक होता है।

4. यह पक्षी हवा में उड़ते वक्त कीट पतंगों को भी पकड़ कर खा जाता है। अबाबील मक्खी, चींटी, तितली इत्यादि को खाता है।

5. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) के पंख नुकीले संकीर्ण होते है। अबाबील के पैर भी छोटे और कमजोर होते है। यह पक्षी चलता बहुत कम है, ज्यादातर वक्त उड़ता है। अबाबील की चोंच भी छोटी होती है।

6. अबाबील के उड़ने की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घण्टा तक पहुंच जाती है।

7. नर और मादा अबाबील की पहचान करना मुश्किल होता है। नर की पूंछ मादा से लम्बी होती है।

8. मादा अबाबील लम्बी और सीधी पूंछ वाले अबाबील की और आकर्षित होती है।

9. मादा अबाबील एक बार मे करीब 3 से 5 अंडे देती है। अंडों को सेहने की समयावधि 10 से 15 दिन होती है। अंडों का रंग सफेद ब्राउन होता है।

अबाबील की जानकारी Ababil Bird In Hindi –

10. नर और मादा दोनों बच्चो का ख्याल रखते है। 2 सप्ताह के बाद वो घोंसला छोड़ देते है।

11. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) अपने घोंसले मिट्टी से बनाता है। मिट्टी में घास और तिनके मिलाकर घोंसले का निर्माण करता है, इससे घोसले में मजबूती आती है। इनके घोंसले अद्भुत कारीगरी का नमूना है। यह पक्षी अपनी चोंच से तालाब की मिट्टी लाकर घोंसले का निर्माण करते है।

12. नर और मादा दोनों मिलकर घोंसला बनाते है। इसके घोंसले की आकृति कप के समान होती है। यह पक्षी घोंसला ऊंचाई पर बनाता है। अबाबील घोंसला पुराना होने के बाद भी उसे इस्तेमाल करता है और घोंसले की समय समय पर मरम्मत करता है।

13. इस पक्षी का निवास स्थान तालाबों और नदियों के पास होता है। सामान्यता यह पक्षी पानी के पास रहना पसंद करते है। अबाबील अपना घोंसला आबादी के आसपास भी बनाता है।

14. इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रँथ कुरान में अबाबील पक्षी का जिक्र आता है।

15. इन पक्षियों के शिकारी उल्लू, चूहे, बिल्ली इत्यादि जंतु होते है। इंसान भी अबाबील के घोसलों को तोड़ देता है।

16. अबाबील पक्षी (Swallow Bird) का औसत जीवनकाल 3 वर्ष का होता है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट Swallow Bird Information In Hindi में अबाबील पक्षी (Ababil Bird) की जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Swallow Bird In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Post your comments and queries about Swallow Bird Information In Hindi अबाबील पक्षी below.