Read पलकें लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Long Eyelashes in Hindi language

Check पलकें लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Long Eyelashes in Hindi from Lifestyle Tips article section on e akhabaar

Image Source: amarujala

आज हम आपको पलकें लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय बताने वाले है। खूबसूरत और लंबी पलकें कौन नहीं चाहता। लेकिन बहुत से लोग पतली और कम पलकों के कारण चिंतित रहते है। लंबी और घनी पलकें आंखों की खूबसूरती बढ़ा देती है। आकर्षित आंखें चेहरे के नूर को और ज्यादा खूबसूरत कर देती है। लेकिन रोजाना मेकअप या तेज हाथो से मुंह धोने के कारण पलके टूट जाती है। जिससे पलके कम होने लगती है। इसलिए हमे अपनी पलकों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे वे स्वस्थ बनी रहे।

जिन महिलाओं की पलकें हल्की और कम होती है, वे महिलाएं हमेशा पलकें बढ़ाने के तरीके सोचते रहते है। कुछ लड़कियां बाजारों से नकली पलकें खरीदकर लगाया करती है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय से आप अपनी पलकों को घना कर सकते है। ये पलके लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित है। लेकिन ध्यान रखे कि, प्रत्येक उपाय का हर व्यक्ति पर अलग अलग परिणाम देखने को मिलता है। ये परिणाम दिनों, हफ्तों और महीनो में देखने मिलते है।

Advertisement

पलकें लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय – Palke lambi aur Ghani karne ke gherlu upay in Hindi

1) पलकों को घना करने के लिए अरंडी का तेल – Castor oil for long Eyelashes in Hindi

सामग्री :

• दो तीन बूंद अरंडी का तेल

• लैवेंडर का तेल, नीम का तेल, रोज़हिप का तेल, रोज़मेरी का तेल, टी ट्री तेल या अंगूर के बीज का तेल इनमे से किसी भी एक तेल की एक दो बूंदे

• मस्कारा लगाने की स्टिक

विधि :

• सर्वप्रथम अरंडी के तेल में इनमे से किसी भी तेल की बूंदे मिला दे।

• फिर इस मिश्रण तेल को इयर बड या मस्कारा स्टिक से रात को अपनी पलकों पर लगा ले। फिर रात भर लगा रहने दे

• फिर सुबह रोजाना की तरह पानी से अपना मुंह धो ले।

• ऐसा रोजाना करते रहे, जब तक आपको इसका अच्छा परिणाम देखने को न मिलें।

फायदा :

अरंडी के तेल की मदद से पलके लंबी की जा सकती है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई होता है। जो पलको को बढ़ने में मददगार है। इस तेल से पलकों का पोषण और विकास होता है। इसमें टी ट्री ऑयल मिलने से और भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इन तेलों में एंटी ऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे पलकों की ग्रोथ होती है।

2) नींबू के छिलके से पलके लंबी करने का उपाय – Lemon peel for Long Eyelashes in Hindi

सामग्री :

• नींबू का छिलका

• दो कप जैतून या अरंडी का तेल

विधि :

• नींबू के छिलके को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इन टुकड़ों को दो या तीन दिन तक तेल में भिगोकर रख दें।

• अब इसे तेल को रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर लगाए।

• रोजाना रात को सोने से पहले इसे अपनी पलको पर लगाए, ऐसे पलके खूबसूरत और लंबी होती है।

फायदा :

नींबू के छिलके पलके घना करने में मददगार साबित है। नींबू के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। जिससे बालों (पलकों) को बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा ऊपर आपको बता दिया कि अरंडी का तेल और जैतून के तेल से पलके लंबी होती है।

3) पलके लंबी करने के लिए विटामिन ई को करे शामिल – Vitamin E for eyelashes in Hindi

सामग्री :

• विटामिन ई कैप्सूल

विधि :

• विटामिन ई के कैप्सूल को हल्का सा काट ले, फिर इसके तेल को अपनी पलको पर लगा ले।

• इसे तीन चार घंटे या पूरी रात अपनी पलकों पर लगा छोड़ दे।

• सुंदर और बेहतर परिणाम के लिए इसे आप रोजाना अपनी पलकों पर लगा सकते है।

फायदा :

विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों (पलको) को बढ़ने में मददगार है। इस तेल से बाल लंबे और बालो की रोम तक रक्त परिसंचरण होता है।

4) ग्रीन टी से पलके लंबी करने का उपाय – Green Tea for long Eyelashes in Hindi

सामाग्री :

• एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों

• एक कप गर्म पानी

विधि :

• एक कप पानी में ग्रीन टी की पत्तिया डालकर उस मिश्रण को उबाल लें।

• जब पानी ठंडा हो जाए तब रुई की मदद से इसे अपनी पलको पर रात भर लगा ले।

• इस उपाय को रोजाना उपयोग कर सकते हैं।

फायदा :

ग्रीन टी का उपयोग पलके बढ़ने में किया जा सकता है। ग्रीन टी के अर्क से बना जेल पलको को लंबा करने में सहायक है। इसमें मौजूद प्लेथोरा एंटीऑक्सीडेंट पलकों को बढा और लम्बा, घना करने में मददगार है।

5) एलोवेरा से पलके लंबी करने का तरीका – Alovera for long Eyelashes in Hindi

सामाग्री :

एलोवेरा की पत्ती

• मस्कारा स्टिक

विधि :

• मस्कारा की साफ स्टिक में एलोवेरा जेल को लगा ले।

• फिर स्टिक से जेल को अपनी पलको में लगा ले। रात भर लगा छोड़ दे।

• ऐसा कुछ महीनों तक करे।

फायदा :

एलोवेरा में बहुत से पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते है, जो पलको को बढ़ने में मददगार साबित है। एलोवेरा बेहद बेहतरीन उपाय है, इससे पलके लंबी, सुंदर और घनी बनती है। इसके अलावा एलोवेरा की मदद से पलके मॉइश्चर भी रहती है।

6) लंबी पलको के लिए अड़े का उपयोग – Egg for eyelashes in Hindi

सामाग्री :

• एक अंडा

• एक चम्मच ग्लीरिसिन

• रुई

विधि :

• सबसे पहले एक अंडे की जर्दी में ग्लीसीरीन मिला ले। इसे तब तक मिलाए जब तक क्रीम सा पेस्ट न बन जाए।

• अब इस मिश्रण को रुई से अपनी पलको पर लगाए। और 15 मिनट तक लगा रहने दें।

• फिर अपने पलको को ठंडे पानी से धो लें।

• ऐसे हफ्ते में तीन बार कुछ महीनों तक करे।

फायदा :

अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालो को विकास और घना बनाते है। इसके अलावा अंडे में बायोटिन और विटामिन बी होता है, जो पलको को सुरक्षित रखने का काम करते है।

7) मसाज से करे पलके घनी – Massage therapy for eyelashes in Hindi

सामाग्री :

• कोई भी तेल

• पेट्रोलियम जेली या शिया बटर

विधि :

• कोई भी आवश्यक तेल में पेट्रोलियम जेल या शिया बटर को पलको में लगा ले।

• अब हल्के हाथों से आंखो की मसाज करें। ऐसा करीब 5 से 10 मिनट तक करे।

• कुछ महीनों तक ऐसे ही मसाज करते रहे। मसाज दिन में दो बार करे, और ध्यान रहे की आपके हाथ साफ हो।

फायदा :

पलको को मसाज करने से रोम तक प्रवाह होता है। इससे पलके बढ़ने में मदद मिलती है। मसाज से बालो को पोषण मिलता है। इससे बाल टूटने की समस्या भी दूर हो जाती है।

8) शिया बटर लंबी पलको के लिए – Shea butter for eyelashes in Hindi

सामाग्री :

• शिया बटर

विधि :

• शिया बटर को अपनी दोनो उंगलियों में अच्छे से रगड़ ले।

• अब उंगलियों को अपनी पलको पर रखे।

• पलको पर बटर लगाने के बाद इसे रात भर लगा छोड़ दे।

• रोजाना रात को सोने से पहले शिया बटर लगाए

फायदा :

अफ्रीका में बालो के लिए शिया बटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ई और विटामिन ए पाया जाता है। इससे पलके की रोम पोषित होती है। और पलके लंबी भी होती है।

पलकें पतली और कम होने के कारण – Causes of Thin And Shorten Eyelashes in hindi

1) बढ़ती उम्र की वजह से

2) आई कॉस्मेटिक्स

3) एटॉपिक डर्मेटाइटिस (स्किन एलर्जी)

4) एलोपेशिया यूनिवर्सलिस (बाल झड़ने की बीमारी)

5) पलकों की सूजन

6) मीबोमियन ग्लैंड डायफंक्शन के कारण

7) आंखों से संबंधित अन्य बीमारियां

8) कुछ दवाओं के कारण

9) शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से

उम्मीद है आप लोग पलके लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय जान चुके हैं। पलको पर ज्यादा तेज हाथ मारने या पोषण की कमी से ये टूटती है। या फिर किसी की जन्म से ही पलके कम होती है। ऐसे में ये सभी घरेलू उपाय अपना कर पलके लंबी की जा सकती है।

पलकों से जुड़े पूछे जाने वाले कुछ सवाल

प्रश्न आईलैश (पलकें) बढ़ने के लिए सबसे अच्छा सीरम कौन सा है ?

उत्तर – पलकों को घना और खूबसूरत करने के Nanolash सीरम का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार में बहुत से सीरम आते हैं। लेकिन अच्छा होगा कि आप डॉक्टर की सलाह से ही सीरम खरीदे।

प्रश्न – क्या पलकों को काटा जा सकता है?

उत्तर – नही, पलको को काटने की सलाह कभी नहीं दी जाती है।

प्रश्न पलकों को काटने के बाद उन्हें दोबारा बढ़ने में कितना समय लगता है ?

उत्तर – यदि किसी ने पलको को काट लिया है तो इसकी ग्रोथ सामान्य बालों की अपेक्षा धीरे होगी।

प्रश्न क्या आईलैश एक्सटेंशन से प्राकृतिक लैशेस के लिए नुकसानदायक है ?

उत्तर – आईलैश एक्सटेंशन के प्रयोग से प्राकर्तिक लैश पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन कभी कभी कोई असर नही पड़ता। यह लैश एक्सटेंशन की गुणवत्ता पर भी लागू होता है।

अन्य फायदे भी पढ़े

आंखो के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल्स) हटाने के घरेलू उपाय – How to Remove Dark Circles in Hindi

आंवला खाने के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Amla in Hindi

Post your comments about पलकें लंबी और घनी करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Long Eyelashes in Hindi below.