Read 1 August की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 1 August की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 1 अगस्त का अपना एक खास स्थान है। 1 अगस्त को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 1 अगस्त के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 1 अगस्त 1869 में उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल ‘हरकोर्ट बटलर’ का जन्म हुआ।
  • 1 अगस्त 1882 में भारत रत्न (1961) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी ‘पुरुषोत्तम दास टंडन’ का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
  • 1 अगस्त 1883 में Great Britain में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
  • 1 अगस्त 1899 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी ‘कमला नेहरू’ का जन्म हुआ।
  • 1 अगस्त 1910 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ‘मुहम्मद निसार’ का जन्म हुआ।
  • 1 अगस्त 1913 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ‘भगवान दादा’ का जन्म हुआ।
  • 1 अगस्त 1913 में हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक बाबू देवकीनन्दन खत्री का निधन हुआ।
  • 1 अगस्त 1916 में महिला अधिकारों की सर्मथक तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ‘एनी बेसेंट’ ने होम रूल लीग की शुरुआत की।
  • 1 अगस्त 1920 में महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
  • 1 अगस्त 1920 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त ‘केसर ए हिंद’ पुरस्कार को लौटाया।
  • 1 अगस्त 1920 में विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन हुआ।
  • 1 अगस्त 1932 में जानी मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री ‘मीना कुमारी’ का जन्म हुआ।
  • 1 अगस्त 1953 में देश में सभी एयरलाइंसों का ‘हवाई निगम अधिनियम’ के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 1 अगस्त 1957 में National Book Trust की स्थापना हुई।
  • 1 अगस्त 1958 में ‘आचार्य भावे’ को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
  • 1 अगस्त 1960 में पाकिस्तान की राजधानी ‘कराची’ से बदलकर ‘इस्लामाबाद’ कर दिया गया।
  • 1 अगस्त 1995 में Hubble Telescope ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
  • 1 अगस्त 2000 में ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
  • 1 अगस्त 2000 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर ‘अली सरदार जाफ़री’ का निधन को हुआ।
  • 1 अगस्त 2006 में जापान ने दुनिया की पहली ‘भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा’ शुरू की।
  • 1 अगस्त 2008 ‘अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी’ (IAEA) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

Comment your query about any line from 1 August की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below