Date 5 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 5 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from History section on e akhabaar. Check what happened on this day in the past.

भारत और विश्व के इतिहास में 5 फरवरी का अपना एक खास स्थान है। 5 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 5 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 5 फरवरी 1679 में फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक ‘लियोपोल्ड प्रथम’ ने हस्ताक्षर किये।
  • 5 फरवरी 1783 में इटली के कालाब्रिया में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25 हजार से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
  • 5 फरवरी 1873 में फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
  • 5 फरवरी 1900 में ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 5 फरवरी 1904 में क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
  • 5 फरवरी 1917 में मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
  • 5 फरवरी 1922 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी-चौरा कस्बे में भड़की हुयी भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी, जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
  • 5 फरवरी 1961 में ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
  • 5 फरवरी 1970 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 5 फरवरी 1996 में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
  • 5 फरवरी 2004 में परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक ‘अब्दुल कादिर ख़ान’ को पाकिस्तान के राष्ट्रपति ‘परवेज मुशर्रफ़’ ने माफी दी।
  • 5 फरवरी 2007 में भारत की ‘सुनीता विलियम्स’ अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
  • 5 फरवरी 2010 में भारतीय निशानेबाज ‘अभिनव बिंद्रा’ ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

5 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 5 फरवरी 1630 में सिखों के सातवें ‘गुरु हर राय’ का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
  • 5 फरवरी 1639 में मुग़ल बादशाह ‘औरंगज़ेब’ की पुत्री ज़ेबुन्निसा का जन्म हुआ।
  • 5 फरवरी 1916 में प्रसिद्ध कवि ‘जानकी वल्लभ शास्त्री’ का जन्म हुआ।
  • 5 फरवरी 1976 में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पुत्र और फ़िल्म अभिनेता ‘अभिषेक बच्चन’ का जन्म हुआ।

5 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 5 फरवरी 1927 में भारतीय सूफ़ी संत ‘इनायत ख़ान’ का निधन हुआ।
  • 5 फरवरी 2008 में भारतीय आत्मिक योगी ‘महर्षि महेश योगी’ का निधन हुआ।
  • 5 फरवरी 2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ‘सुजीत कुमार’ का निधन हुआ।
  • 5 फरवरी 2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका ‘जुथिका रॉय’ का निधन हुआ।

Comment your past about 5 February की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below