Details of Computer Basic Knowledge In Hindi कंप्यूटर की बेसिक जानकारी

Check Full information about Computer Basic Knowledge In Hindi कंप्यूटर की बेसिक जानकारी in Technology article section on e akhabaar

इस पोस्ट Computer Basic Knowledge In Hindi में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी (Computer Basic Information In Hindi) है। कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होना जरूरी है। वर्तमान में कंप्यूटर का उपयोग व्यापक हो गया है। ज्यादातर सभी कामों के लिए Computer इस्तेमाल किया जाता है। सभी को खासकर स्टूडेंट्स को कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। इसलिए Computer क्या है, कंप्यूटर के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर के उपयोग के बारे में “Computer General knowledge in Hindi” पोस्ट में जानने का प्रयास करेंगे।

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी Computer Basic Knowledge In Hindi

Computer के बारे में बेसिक जानकारी का सवाल आते ही पहला प्रश्न यह है कि कंप्यूटर क्या है। कंप्यूटर का अर्थ गणना करना है। Computer एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो यूजर के Input को प्रोसेस करके Output देती है। कंप्यूटर दिए गए निर्देशों पर कार्य करके उचित परिणाम देता है। यूजर डाटा का इनपुट देता है जिसको CPU के द्वारा प्रोसेस किया जाता है। यह कुछ ही सेकण्ड्स में परिणाम देता है। गणितीय गणना हो या लॉजिकल कैलकुलेशन हो, सभी तरह के कार्य Computer करता है।

कंप्यूटर के 5 मुख्य भाग होते है जो Computer संचालन में आवश्यक है। इनमें से अगर एक भाग नही है तो कंप्यूटर कार्य नही कर पाता है। कंप्यूटर के 5 मुख्य भाग

  1. यूजर (User) – इसे आम भाषा में कंप्यूटर ऑपरेटर भी कहते है। आप जानते ही है कि Computer का IQ लेवल शून्य होता है। बिना किसी बाहरी निर्देशो के यह काम नही करता है। यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है और डाटा इनपुट करता है।
  2. डाटा (Data) – बिना डेटा के कंप्यूटर केवल एक मशीन है। अगर डेटा ही नही होगा तो कंप्यूटर किस पर कार्य करेगा।
  3. सॉफ्टवेयर (Software) – कंप्यूटर में मौजूद विभिन्न प्रोग्राम्स को सॉफ्टवेयर कहते है।
  4. हार्डवेयर (Hardware) – कंप्यूटर के सभी भौतिक उपकरण हार्डवेयर है।
  5. प्रोसेस (Process) – यह क्रिया CPU के द्वारा होती है। डाटा इनपुट – डाटा प्रोसेस – डाटा आउटपुट।

कंप्यूटर डेटा निम्न स्टेप में प्रोसेस होता है Data Processing Step

  • इनपुट (Input) – इस स्टेप में डाटा को कीबोर्ड या माउस के माध्यम से इनपुट करते है। यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है।
  • प्रोसेसिंग (Processing) – CPU (Central Processing Unit) डेटा को प्रोसेस करता है।
  • आउटपुट (Output) – कंप्यूटर Processed डाटा को आउटपुट डिवाइस के जरिये डिस्प्ले करता है। यह Processed DATA इन्फॉर्मेशन कहलाता है।
  • स्टोरेज (Storage) – स्टोरेज डिवाइस Processed डेटा को हार्डडिस्क में स्टोर करता है।

Computer Basic Information In Hindi कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की समान्य जानकारी –

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी में इसके हार्डवेयर के बारे में बेसिक जानने का प्रयास भी है। कंप्यूटर के मुख्य हार्डवेयर जिनके बिना कंप्यूटर संचालन सम्भव नही है –

Computer में तीन प्रकार के Hardware इस्तेमाल किये जाते है।

1. इनपुट हार्डवेयर (Input Hardware) – डाटा इनपुट करने में जो डिवाइस उपयोग में आते है, उन्हें इनपुट हार्डवेयर कहते है। प्रमुख इनपुट हार्डवेयर में कीबोर्ड, माउस, स्कैनर इत्यादि आते है।

2. आउटपुट हार्डवेयर (Output Hardware) – ये हार्डवेयर डाटा का आउटपुट देते है। Processed डेटा को डिस्प्ले या आउटपुट करते है। प्रमुख आउटपुट हार्डवेयर में मॉनिटर, स्पीकर, प्रिंटर इत्यादि आते है।

3. प्रोसेसिंग हार्डवेयर (Processing Hardware) – प्रोसेसिंग हार्डवेयर में वो डिवाइस आते है जो डेटा को प्रोसेस या स्टोर करते है। CPU मुख्य प्रोसेसिंग हार्डवेयर है। इसके अलावा RAM, ROM, मदरबोर्ड, हार्डडिस्क इत्यादि हार्डवेयर है।

दोस्तों, अब आप Computer के बेसिक हार्डवेयर के बारे में जान गए होंगे। अब हम बात करते है कंप्यूटर के बेसिक सॉफ्टवेयर के बारे में जिसमें खासकर स्टूडेंट्स को जानना जरूरी है।

Computer में दो प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है (Computer Ki Jankari) –

1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) – इस सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम भी कहते है। आम भाषा में इसे विंडो भी कहते है क्योंकि ज्यादातर कंप्यूटर्स में विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम ही Install होता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर के बिना कंप्यूटर एक भौतिक उपकरण है जिसमें कोई जान नही होती है। Operating System कंप्यूटर की आत्मा की तरह है जो कंप्यूटर को स्टार्ट करता है।

2. एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software) – Computer में ऑपरेटिंग सिस्टम को इंस्टाल करने के बाद ही Application डाल सकते है। इनमें कंप्यूटर के बेसिक प्रोग्राम आते है। प्रमुख कंप्यूटर एप्लीकेशन में वेब ब्राउज़र, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एडोब फोटोशॉप इत्यादि आते है।

इन Software के अलावा कंप्यूटर में डिवाइस ड्राइवर भी होते है। Device Driver एक सॉफ्टवेयर ही होता है जो हार्डवेयर को रन करता है। उदाहरण के तौर पर प्रिंटर बिना उसके ड्राइवर के कार्य नही कर सकता है।

Computer Ke Baare Mein Jankari Hindi Mein –

Computer Basic Knowledge In Hindi – Computer पर कार्य करने से पहले इसे स्टार्ट करना आना जरूरी है। कंप्यूटर स्टार्ट करने के लिए कंप्यूटर के बेसिक हार्डवेयर को Assemble करते है। इन हार्डवेयर में मॉनिटर, कीबोर्ड, CPU, माउस, स्पीकर, 2 पॉवर केबल और 1 VGA केबल आती है। Assemble करने के लिए मॉनिटर और CPU को VGA केबल से कनेक्ट करते है। इसके लिए CPU और मॉनिटर में एक VGA पोर्ट होता है।

CPU और मॉनिटर को पावर केबल के जरिये इलेक्ट्रिक पॉवर सप्लाई देते है। तो दोस्तों, यह तो हुआ कंप्यूटर Components का कनेक्शन, अब CPU से USB पोर्ट के माध्यम से कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करेंगे। ऑडियो सुनने के लिए स्पीकर को कनेक्ट करते है। हम आशा करते है कि आप यह बेसिक कंप्यूटर Assemble करना सीख गए होंगे।

कंप्यूटर की विशेषता और उपयोग Computer General Knowledge In Hindi –

  • Computer डेटा को प्रोसेस करता है और सही परिणाम देता है।
  • कंप्यूटर की स्पीड बहुत ज्यादा होती है। यह बहुत तेज गति से डेटा पर काम करता है।
  • Computer की डाटा स्टोरेज क्षमता हाई होती है। इसकी क्षमता को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। डेटा को आसानी से स्टोर या डिलीट कर सकते है।
  • कंप्यूटर बिना थके और रुके कार्य करता है। कंप्यूटर में खुद कोई सोचने समझने की शक्ति नही होती है। यह केवल दिए गए निर्देशों का पालन करता है। बिना किसी निर्देश के कंप्यूटर कोई कार्य नही करता है।
  • Computer की एक और विशेषता मल्टीटास्किंग है। यह मशीन एक साथ कई प्रोग्राम्स पर कार्य करती है।
  • कंप्यूटर की एक्यूरेसी 100 फीसदी होती है। कंप्यूटर के माने की यह कोई गलती नही कर सकता है। बिना किसी एरर के परिणाम देता है।
  • Computer केवल गणना ही नही और भी कई काम करता है। इंटरनेट चलाने और कंटेंट डाऊनलोड, प्रेजेंटेशन, फाइल्स, एक्सेल शीट बनाना इत्यादि कई काम कंप्यूटर करता है।

कंप्यूटर का उपयोग Uses Of Computer Basic Knowledge In Hindi –

Computer का उपयोग कई कार्यों में किया जाता है। सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों और संस्थाओं में इसका इस्तेमाल होता है। बिज़नेस में भी Computer का व्यापक उपयोग है।

कंप्यूटर के प्रमुख उपयोग

1. शिक्षा (Education) – शिक्षा के क्षेत्र में Computer का व्यापक उपयोग होता है। ईबुक लर्निंग, ऑनलाइन एग्जाम, ऑनलाइन पढ़ाई इत्यादि टास्क कंप्यूटर के माध्यम से किये जाते है। आजकल प्रत्येक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य हो गयी है। स्मार्ट क्लास के जरिये कंप्यूटर से बच्चे पढ़ रहे है।

2. व्यापार (Business) – खाता बही का लेखा जोखा कंप्यूटर में रखा जाता है। कंपनी या किसी संस्था का डेटाबेस तैयार करना हो तो कंप्यूटर इस्तेमाल होता है। विभिन्न प्रकार की फाइल्स जैसे कि डॉक्यूमेंट, एक्सेल शीट, नोट्स, प्रेजेंटेशन इत्यादि कंप्यूटर से ही बनाना सम्भव है।

3. विज्ञान (Science) – विज्ञान और तकनीकी में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग है। किसी भी प्रकार का अनुसंधान करने में इसका इस्तेमाल होता है।

4. अस्पताल (Hospital) – सिटी स्कैन, MRI, सुगर, ब्लड टेस्ट जैसी कई जांचे कंप्यूटर की मदद से होती है। ऑपरेशन करते वक्त भी Computer उपयोग होता है।

5. सरकारी कार्यालय (Government Office) – सरकारी ऑफिस में कंप्यूटर होना अनिवार्य हो गया है। चाहे वो PWD का कार्यालय हो या फिर नगर निगम या नगरपालिका हो।

7. मनोरंजन (Entertainment) – मनोरंजन के साधन के रूप में Computer उपयोग होता है। मूवीज देखनी हो या फ़ोटो या फिर आपको गेम्स खेलने हो, कंप्यूटर मनोरंजन का बेहतरीन साधन है।

यह भी पढ़े –

Note – इस पोस्ट Computer Basic Knowledge In Hindi में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी (Computer Basic Information In Hindi) आपको कैसी लगी। कंप्यूटर से सबंधित ज्ञान “Computer Ke Baare Mein Jankari Hindi Mein” आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो हमे कमेंट जरूर करे। यह आर्टिकल “Computer General knowledge in Hindi” पसंद आया हो तो इसे शेयर भी करे।

Post your comments and queries about Computer Basic Knowledge In Hindi कंप्यूटर की बेसिक जानकारी below.