Read 15 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास

Check 15 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास from Religious Book section on e akhabaar.

भारत और विश्व के इतिहास में 15 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 15 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 15 अक्टूबर  के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 15 अक्टूबर 1686 में मुग़ल शासक ‘औरंगजेब’ ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 15 अक्टूबर 1806 में प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।
  • 15 अक्टूबर 1815 में ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने ‘सेंट हेलेना द्वीप’ पहुंचे।
  • 15 अक्टूबर 1894 में Alfred Dreyfus पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था, जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।
  • 15 अक्टूबर 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना ‘Mata Hari’ को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
  • 15 अक्टूबर 1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने Statue of Liberty को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • 15 अक्टूबर 1932 में टाटा कंपनी ने Tata Sons Limited नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।
  • 15 अक्टूबर 1935 में Tata Airlines (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान भरी।
  • 15 अक्टूबर 1949 में त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
  • 15 अक्टूबर 1951 में मिस्त्र की संसद ने ‘स्वेज नहर’ समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।
  • 15 अक्टूबर 1958 में अफ्रीकी देश ‘ट्यूनीशिया’ ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 15 अक्टूबर 1964 में सोवियत संघ के नेता ‘निकिता खुर्श्चेव’ की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।
  • 15 अक्टूबर 1970 में ‘अनवर सदत’ मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।
  • 15 अक्टूबर 1978 में सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 15 अक्टूबर 1988 में ‘उज्ज्वला पाटिल’ पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला बनी।
  • 15 अक्टूबर 1990 में सोवियत संघ के राष्ट्रपति ‘मिखाइल गोर्बाचेव’ को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
  • 15 अक्टूबर 1996 में फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT- Comprehensive Test Ban Treaty) की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
  • 15 अक्टूबर 1997 में ‘अरुंधति राय’ को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 15 अक्टूबर 1998 में ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की ‘फ़ातिमा बी’ को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 15 अक्टूबर 1999 में चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘DF 41 ICBM’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया
  • 15 अक्टूबर 1999 में जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन NATO के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त हुए।
  • 15 अक्टूबर 2006 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
  • 15 अक्टूबर 2007 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
  • 15 अक्टूबर 2008 में रिजर्व बैंक ने 2008 को CRR में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की।
  • 15 अक्टूबर 2008 में ‘अरविन्द अदिग’ को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष  ‘बुकर पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
  • 15 अक्टूबर 2012 में ब्रिटिश लेखिका ‘हिलेरी मेंटल’ को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

15 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 15 अक्टूबर 1542 में मुग़ल शासक ‘अकबर’ का जन्म हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1920 में प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता ‘मारियो ग्येनल्यूगी पूजो’ का जन्म हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1922 में इतालवी कैथोलिक पादरी ‘लुइजी जिउसानी’ का जन्म हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1922 में प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) ‘शंकर’ का जन्म हुआ
  • 15 अक्टूबर 1931 में भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1952 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री ‘रमन सिंह’ का जन्म हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1957 में भारतीय निर्देशक ‘मीरा नायर’ का जन्म हुआ।

15 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 15 अक्टूबर 1595 में मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि ‘फ़ैज़ी’ का निधन हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1961 में एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार ‘सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला’ का निधन हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1975 में पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार ‘देवी प्रसाद राय चौधरी’ का निधन हुआ।
  • 15 अक्टूबर 1999 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी ‘दुर्गा भाभी’ का निधन हुआ।
  • 15 अक्टूबर 2012 में कंबोडिया के राजा ‘नोरोदम शिनौक’ का निधन हुआ।

Comment your query about any line from 15 October की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन, और इतिहास below